7 मई 2015 - 07:49
 ट्यूनीशिया में सीरिया जाने वाले 700 आतंकवादी गिरफ़्तार।

ट्यूनीशिया की सीमा पर सात सौ आतंकवादियों को गिरफ़्तार कर लिया गया।

ट्यूनीशिया की सीमा पर सात सौ आतंकवादियों को गिरफ़्तार कर लिया गया।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार ट्यूनीशिया की सेना ने 700 आतंकियों को सीमा पर उस समय गिरफ़्तार कर लिया जब यह लोग लीबिया की सीमा पार करके सीरिया जाने का प्रयास कर रहे थे। ट्यूनीशिया के एक सुरक्षा सूत्र ने समाचार पत्र अश्शरूक़ से बात करते हुए बताया कि सीमा पर आतंकियों की यह गिरफ़्तारी, ख़ुफ़िया तंत्र से पूर्ण समन्यव के साथ अंजाम पाई है। इससे पूर्व सुरक्षा बलों ने उन तीन सैनिकों को गिरफ़्तार कर लिया जो नक़ली पासपोर्ट बनाकर आतंकवादियों को तुर्की से सीरिया भेजा करते थे ।इस सूत्र ने बताया कि सीरिया और इराक़ जैसे देशों में युद्ध के लिए ट्यूनीशियाई युवाओं को आकर्षिक करने के लिए नेटवर्क यथावत काम कर रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार ट्यूनीशिया में वर्तमान समय में इस प्रकार के 1500 से अधिक नेटवर्क काम कर रहे हैं।